फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस नहलाने गए बालक की नदी में डूबने से मौत

Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विलाप करते घ्ारवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नेहतुआ गांव का रहनेवाला नौ वर्षीय बालक की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह वह बालक राप्ती नदी में अपनी भैंस को नहलाने के लिए गया था। तभी उसका नदी के गहरे पानी में पैर फिसल गया और वहीं डूब जाने से उसकी मौत हो गई।बालक के साथियों ने इस घटना के होते ही शोर मचाया जिससे गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और चार घंटे तक उस डूबे बालक की तलाश कर उसके शव को नदी से बाहर निकाला। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करके शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नेहतुआ निवासी मुनीष चैहान का नौ वर्षीय पुत्र अरुण शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने साथियों के साथ गांव के दक्षिण दिशा में होकर गई राप्ती नदी में भैंस नहलाने गया था। गर्मी अधिक होने के चलते वह भी अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसला गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया तबतक लोग उसे बचाने पहुंचते अरुण पूरी तरह से डूब चुका था।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में काफी खोजबीन के बाद करीब चार घंटे बाद उसकी लाश नदी से निकाली गई। अरुण अपने दो भाई और चार बहनों में छोटा था। उसके पिता मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अरुण की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। उसकी मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार की देर शाम तक उसके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर एसपी यादव ने बताया कि भैंस नहलाने गए बालक की डूबने की खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस की मौजूदगी में बालक के शव को निकाला गया जिसे परिजनों को पंचनामा कराकर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें