फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को घर से लापता, सुबह मिली लाश

विज्ञापन
death
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार गांव निवासी शख्स सोमवार की शाम घर से निकला था। मंगलवार की सुबह जोगिया नहर के पास नादेपार मार्ग पर उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के देवरा बाजार निवासी अख्तर हुसैन (38) पुत्र हब्बी सोमवार को अपने घर से शाम को निकले थे। जब वह देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने अख्तर की खोजबीन शुरू की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह जोगिया-नादेपार मार्ग पर सुबह लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शिनाख्त अख्तर हुसैन (38) के रूप में की। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें