फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित दो वार्ड ब्वाॅय के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संविदा एएनएम की तैनाती में धन उगाही मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के आरोप में निलंबित दो वार्ड ब्वॉय के खिलाफ अब मुकदमा भी होगा।लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से पूर्व संविदा पर नियुक्त हुईं एएनएम की तैनाती के लिए धन उगाही का मामला प्रकाश में आने पर प्रकरण को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। तत्काल प्रभाव से संबंधित पटल लिपिक रामजी यादव को चुनाव कार्यालय से संबद्ध करते हुए नए सिरे से तैनाती के लिए लाटरी सिस्टम लागू किया।
विज्ञापन


प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया लिपिक के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैनुआ के वार्ड ब्वॉय रणजीत कुमार व न्यू पीएचसी सिकरी बखरिया के वार्ड ब्वाय सुभाष चन्द्र दोषी पाए गए। सीएमओ ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला टीबी क्लीनिक से संबद्ध कर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि दोनों वार्ड ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें