फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बेटे ने केरोसीन डालकर मां को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में मां पर केरोसिन डालकर आग लगाई
विज्ञापन

जलता देख बचाने की कोशिश में खुद भी झुलसा, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती
बांसी थाना क्षेत्र के दुर्गवा गांव का है मामला

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ खेसरहा। नशे में धुत बेटे में मां पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। उसे जलता देख बचाने की कोशिश में वह खुद भी झुलसा गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र दुर्गवा गांव में सोमवार की रात हुई है।
विज्ञापन

दुर्गवा गांव निवासी संदीप (21) अपने घर पर ही रहता है। लोगों के मुताबिक वह नशे का आदी है। बताया जा रहा है सोमवार देर शाम नशे में वह घर पहुंचा और पत्नी को मारने-पीटने लगा। बीच बचाव में पहुंची मां नेमा देवी (49) से भी उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने घर में रखा केरोसिन से भरा गैलन मां पर उड़ेलकर आग लगा दी। कुछ देर बाद मां को जलता हुआ देख बर्दाश्त खुद ही बचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे और आग बुझाकर दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाते समय मां के साथ संदीप का भी हाथ जल गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें