फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपहिया वाहन की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

Fri, 29 Mar 2019 10:11 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
इटवा। शुक्रवार को महादेव घुरहू चौराहे पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा घायल हो गया। ग्राम महुवा थाना गौरा जिला बलरामपुर निवासी दिनेश यादव (30) पत्नी आशा देवी (28) अपने आठ माह के बच्चे का इलाज कराकर इटवा से घर लौट रहे थे। अभी वह महादेव घुरहू चौराहे पर पहुंचे थे कि आगे चल रहा एक चार पहिया वाहन अचानक स्पीड ब्रेकर को देखकर अपना वाहन रोक दिया।
विज्ञापन

अचानक वाहन के रुकने से दिनेश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक चारपहिया वाहन की चपेट में आ गई। इस दौरान दिनेश और उनकी पत्नी आशा बच्चे के साथ गिर गई। आसपास के लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आशा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें