सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित धेंसा चौराहा के पास रविवार देर शाम सड़क पार करते समय बालिका की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई।जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कपिया मिश्र गांव निवासी चिन्नीलाल का चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा गांव के पास खेत है।
उनकी 12 वर्षीय बेटी रीमा रविवार को धेंसा गई थी। शोहरतगढ़- सनई मार्ग पर स्थित धेंसा गांव के पास सड़क पार करते पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रीमा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी और वाहन कब्जे में ले लिया। एसओ चिल्हिया अवधेश राज ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।