फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोद रहा था गड्ढा गिर गई दीवार, मौत

Wed, 19 Sep 2018 10:04 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का चेक मिलने के बाद एक युवक निर्माण के लिए गड्ढा खोद रहा था। इस दौरान गड्ढे के बगल की नीव की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें युवक के दबने से मौत हो गई।

क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी दयाराम मंगलवार को अपने घर के पीछे शौचालय के लिए गड्ढा खोद रहा था। अभी वह करीब चार फीट गड्ढा खोदा ही था कि बगल में करीब तीन फीट जमीन के ऊपर बनी नीव की दीवार गड्ढे में गिर गई, जिससे दयाराम गड्ढे में ही दीवार के नीचे दब गया। उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजन उसे गड्ढे से बाहर निकाले। गंभीर हाल में दयाराम को इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। न ही इससे संबंधित किसी ने जानकारी और न ही तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें