गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के उसकिया गांव में बुधवार सुबह रिश्तेदारों के पैसे के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष दो लोग घायल हो गए। घायलों को बांसी पीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
उसकिया गांव में निवासी जमुना (42) और खदेरू (40) के रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। दोनों के रिश्तेदारों के बीच कुछ समय 12 हजार रुपये का लेनदेन हुआ था। इस मामले को लेकर बुधवार को सुबह कहासुनी होने लगी। जमुना के मुताबिक इसी बीच खदेरू और उसकी पत्नी सीता (38) लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े और उषा (40) पत्नी जमुना, हरिराम (40) उसकी पत्नी उर्मिला (38) और चिनकू (38) जख्मी हो गए। पड़ोसियों ने बीच- बचाव के करके मामले को शांत करवाया।
इसमें खदेरू व उसकी पत्नी सीता घायल हो गए। जबकि जमुना पक्ष के पांच लोगों को गंभीर चोट आने के कारण बांसी पीएचसी में भर्ती करवाया गया है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।