ोटो- 51, 61
डीएम, एसपी के अगुवाई में पुलिस टीम ने बैरकों की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डीएम व एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को जिला कारागार में छापा मारा। बैरकों में जाकर बंदियों की तलाशी ली गई।
बुधवार दोपहर 12 बजे डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह की अगुवाई में सदर व लाइंस की पुलिस जिला कारागार पहुंची। यहां जेल के हर बैरक में जाकर बंदियों से पूछताछ की और कमरे को चेक किया। साथ ही जेल में सफाई व्यवस्था की भी पड़ताल की। निरीक्षण में पुलिस के हाथ खाली रहे। जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने जेल अधीक्षक राकेश सिंह से कहा कि कारागार में बंद शातिर अपराधियों पर विशेष नजर रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर सुनील कुमार सिंह, एसओ सदर डीसी चौधरी आदि मौजूद रहे।