फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में त्रिलोकपुर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम घर के बगल खेलने गई छह वर्षीय बालिका से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया था। बीच-बचाव करने गए एक शख्स से मारपीट भी की गई थी। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया था। मामले में बालिका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसओ त्रिलोकपुर मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। बालिका को महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें