फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान ढहरा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया (सिद्धार्थनगर)। तेज बारिश और जलजमाव के चलते सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के खेतवल तिवारी गांव में दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बेटा-बहू समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे में तीन मवेशियों की भी मौत हुई है।
विज्ञापन

खेतवल तिवारी गांव निवासी त्रिलोकी (30) सोमवार की सुबह पशुओं को चारा खिला रहा था। इसी दौरान अचानक दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबने से त्रिलोकी की मां रामरती (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, त्रिलोकी समेत पत्नी कांति (28), पुत्र नरसिंह (8) मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचने आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। त्रिलोकी का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि नरसिंह के सिर में चोट आई है। मलबे में दबने से तीन भैंस भी मर गई। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना से लोगों में भय बना हुआ है। लगातार बारिश और जलजमाव से गांव के अन्य लोग भी सहमे हुए हैं। बताते हैं कि त्रिलोकी के बगल में खेत है। इसमें बारिश का पानी कई दिनों से लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें