फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच : नरखोरिया ने कपिलवस्तु को हराया

Sun, 24 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। बुद्ध क्रीड़ा स्थली के सामने कपिलवस्तु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टार क्रिकेट क्लब नरखोरिया ने बाॅर्डर क्रिकेट क्लब कपिलवस्तु को हराया। मैच का उद्घाटन कपिलवस्तु नगर पंचायत प्रतिनिधि जावेद उर्फ चुन्ने ने किया। पहले दिन का मैच जावेद स्टार क्रिकेट क्लब नरखोरिया और बार्डर क्रिकेट क्लब कपिलवस्तु के बीच हुआ। स्टार क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 14 ओवर में आठ विकट के नुकसान पर 75 रन बनाया। जीत के लिए मैदान में उतरी बार्डर क्रिकेट क्लब कपिलवस्तु ने 14 ओवर की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 69 रन ही बना सकी। इस तरह जावेद स्टार क्रिकेट क्लब नरखोरिया ने मैच जीत लिया। अमजद अली ने पांच विकेट लेकर मैन आफ द मैच घोषित हुए। कमेंट्री हमीउद्दीन, मोइन ने किया। इस दौरान अशफाक अहमद, इश्तियाक अहमद, सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू, शब्बीर, एजाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें