फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारतीय टीम के टी-20 विश्व कप जीत से क्रिकेट प्रेमी उत्साहित

Mon, 01 Jul 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। भारत ने दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। शनिवार को बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत से पूरे देश मे जश्न का माहौल छा गया। रविवार को डुमरियागंज क्षेत्र मे कई स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। भारतीय टीम की जीत पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आफताब आलम, राजेश गुप्ता, रनजीत अग्रहरि, आफताब हैदर, पंचमलाल, काजी फरीद, संजू, अकबर मेहदी, प्रिंस अकमल, आलोक श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता जताते हुए भारतीय टीम को बधाई दी। तथा खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें