क्रिकेट के विवाद में मारपीट, चार जख्मी
शोहरतगढ़ सीएचसी में हुआ घायलों का इलाज
चिल्हिया थानाक्षेत्र के बेलवा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। थानाक्षेत्र बेलवा गांव क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। उन्हें शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की बताई जा रही है। क्षेत्र के बेलवा निवासी आफताब (25) चिल्हिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके गांव में एक बजे क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद घर आकर अभद्र व्यवहार किया। जब विरोध किया तो चारों लोग उसे और परिवार को बैट से पीट दिया। मारपीट में घायल कुतबुनिशा(45) पत्नी शाहिद हुसैन, शाकिर हुसैन (16), आफताब (26), अल्ताफ (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज हुआ। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। एसओ चिल्हिया एसओ सभाशंकर यादव ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।