नौगढ़ ब्लाक क्षेत्र की ग्राम कुशभवना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक श्यामधनी राही।
सिद्धार्थनगर। इंडियन बैंक और से नौगढ़ क्षेत्र के कुशभौना में शनिवार को आयोजित ऋण मेला में विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के हित में योजनाएं लागू कर रही हैं। हुनरमंद लोग बैंक की मदद से रोजगार का सृजन करें ताकि रोजी रोटी के लिए प्रवासी होना मजबूरी न हो। विधायक ने कहा कि बैंकों की योजनाएं अच्छी हैं। जनता को समझने की आवश्यकता है कि वे किसी योजना से लाभ प्राप्त करके उन्नति कर सकते हैं। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं दो करोड़ 80 लाख रुपये ऋण स्वीकृत किया गया। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर रवि कुमार सिन्हा, इंडियन बैंक के अधिकारी रवि कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा एवं एस. श्रीवास्तव मौजूद थे।