फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: एक माह पूर्व बनी शाहपुर-सिंगारजोत सड़क में पड़ीं दरारें, उखड़ रहीं गिट्टियां

Sat, 11 Feb 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शाहपुर-सिंगारजोत सड़क पर दरारों को छिपाने के लिए भरा सफेद सीमेंट ।
विज्ञापन
शाहपुर-सिंगारजोत सड़क पर दरारों को छिपाने के लिए भरा सफेद सीमेंट
विज्ञापन

एक माह पूर्व बनी शाहपुर-सिंगारजोत सड़क में पड़ीं दरारें, उखड़ रहीं गिट्टियां
भनवापुर। एक माह पूर्व तैयार हुई शाहपुर-सिंगारजोत सड़क में दरारें पड़ गई हैं। हकीकत छिपाने के लिए ठेकेदार ने सड़क में आई दरारों के बीच सफेद सीमेंट भर दिया है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
नई सड़क में दरारें पड़ने के साथ ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। यहां तक कि इस मार्ग में आबादी क्षेत्र में बनी सीसी सड़क भी कई स्थानों पर दरक गई है। लोगों ने सड़क निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। वहीं विभाग यह कहकर पल्ला छाड़ रहा है कि पेंटिंग के समय ठंड अधिक होने के कारण तारकोल सेट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

डुमरियागंज एवं इटवा क्षेत्र की बड़ी आबादी को बलरामपुर जिले से जोड़ने वाले शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग का नाबार्ड के तहत चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास पांच जनवरी 2022 को हुआ था। पीडब्ल्यूडी को 22 किमी लंबे मार्ग को 45.20 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष में पूर्ण करना था। एक माह पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। इस मार्ग से स्थानीय निवासी ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय तक आवागमन करते है। लोगों ने इस मार्ग का फिर से मानक के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है।

आठ साल तक शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर कठिनाईयां के बीच यात्रा करने के बाद इस सड़क का निर्माण हुआ, वह भी निर्माण के बाद उखड़ने लगा है। इसलिए सड़क निर्माण में अनियमिता की जांचकर दोषियोंक पर कार्रवाई होनी चाहिए।
देवेंद्र पांडेय, गागापुर पड़ोसी जिले बलरामपुर को जोड़ने वाले शाहपुर सिंगारजोत मार्ग से सैकड़ों गांवों के लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। गुणवत्ताविहीन बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाए।
रामकृपाल शुक्ल, सेमरा बनकसिया
शाहपुर सिंगारजोत मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 16 करोड़ की लागत से हुआ था। तब भी निर्माण के एक साल के भीतर टूटकर गिट्टियां बिखर गई, अब दोबारा गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण से राहगीरों को समस्या झेलनी होगी।
-गुड्डू यादव, सेमरी
सड़क निर्माण में धांधली की गई है, एक माह पहले बना यह मार्ग टूटना भी शुरू हो गया है। अब टूटी सड़क में पैचिंग कर कमियों का छिपाया जा रहा है। सड़क का सही ढंग से निर्माण नहीं किया गया तो एक साल के भीतर अस्तित्व खो देगी। -सत्यदेव उर्फ लोटन बाबा, पंड़िया
विज्ञापन


शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग की पेंटिंग के समय ठंड अधिक होने के कारण तारकोल सेट नहीं हो पाया था, इसलिए सड़क में दरारें आ गई हैं। जल्द दरार वाले स्थान की मरम्मत करा दी जाएगी। -इम्तियाज अहमद, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें