फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिस्ट पार्टी ने की जनसभा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के छतहरा में जनसभा के दौरान उपस्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी ने की जनसभा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के छतहरा स्थित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यालय पर बुधवार को मार्क्सवादी पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर जनसभा की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला मंत्री श्यामलाल ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिस पर नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश को लागू करने, किसानों के कर्ज को माफ करने, सभी को निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को समय से किस्त उपलब्ध कराने, वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान शिवपूजन भारती, अवधराम, पारस, सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें