फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चचेरे मामा ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Tue, 20 Feb 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन

मोहाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को नौ साल की एक बच्ची से रिश्ते के चचेरे मामा ने ही दुष्कर्म कर दिया। घर वालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह नेपाल भागने की फिराक में था। वहीं, बच्ची का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है।

मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की एक बच्ची अपनी ननिहाल आई थी। उसका गांव भी पास में ही है। इसलिए वह अकेली आती-जाती रहती है। सोमवार दोपहर में वह ननिहाल से अपने गांव लौट रही थी। गांव के बाहर ही 36 वर्षीय एक युवक मिला, जो रिश्ते में उसका चचेरा मामा लगता है। वह उसे जबरन उठाकर पास के सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो उसे देखकर घरवाले स्तब्ध रह गए। बच्ची ने घरवालों को सारी बात बताई, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही देर बाद लीलाडीहवा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्मकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें