धेंसा- क्षेत्र के महादेवा नानकार स्थित बाबा पल्टन नाथ शिवमन्दिर की सफाई करती श्रद्धालु
सिद्धार्थनगर। शहर से गांव तक के शिवालयों में सावन के पांचवें सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहेगा। प्रमुख मंदिरों में भक्तों की टोली कांवड़ यात्रा लेकर जाएगी और जलाभिषेक करेगी। रूद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान कर भक्तों ने मंगल कामना की।
शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग जाएगा। शिव मंदिर कठेला, शिव मंदिर भारत भारी एवं मटेश्वर नाथ शिव मंदिर, पथरा क्षेत्र में काफी संख्या में श्रद्धालु पूजन करेंगे। मंदिरों में सुबह से शाम तक हर हर महादेव गूंजेंगा।
महादेवा नानकार स्थित बाबा पल्टन नाथ शिवमंदिर परिसर में सावन को आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई है। महादेव नानकार निवासी पं. चंद्रप्रकाश शास्त्री ने बताया कि यह पौराणिक मंदिर महाभारत कालीन है। ऐसी मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पाण्डवों ने इस मंदिर की स्थापना की थी। पूरे सावन व पुरुषोत्तम माह में प्रति दिन यहां रूद्राभिषेक होता है। कुछ लोगों की मान्यता है कि यहां बाबा पल्टन नाथ का स्वंभू स्वरूप है।