फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बार हुई मतगणना, दोनों बार में विजयी रहीं चमन आरा

Sun, 14 May 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी में शनिवार को सपा प्रत्याशी चमन आरा राईनी की जीत पर भाजपा प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना की मांग की। दोबारा हुई गणना में भी चमन आरा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह शुरू हुई मतगणना में पांचवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी पूनम जायसवाल करीब एक हजार मतों आगे चल रही थीं, लेकिन छठे राउंड में वह कांटे की टक्कर में हार गईं। इसके पर पुनर्मतगणना की मांग की गई तो दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की जुटान होने लगी और पुलिस प्रशासन ने फोर्स बढ़ा ली। बांसी में सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ता खुश और उत्साहित थे। दोपहर दो बजे तक भाजपा पांचवें राउंड में 1037 वोट से आगे थी, लेकिन छठवें व अंतिम राउंड में सपा प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिल गया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो गए और सपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। दोपहर तीन बजे सपा प्रत्याशी चमन आरा राइनी जीत गईं, लेकिन प्रमाण पत्र मिलने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी पूनम जायसवाल ने पुनर्मतगणना की मांग की। इस दौरान समर्थकों की संख्या बढ़ने लगी और पुलिस बल भी अधिक हो गया। एक घंटे बाद शाम करीब चार बजे पुनर्मतगणना शुरू हुई और शाम छह बजे परिणाम घोषित हुआ तो डाकमत पत्रों सहित चमन आरा राइनी जीत गईं। पुनर्मतगणना का आदेश होते ही यह सीट पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई। चमन आरा राइनी के परिवार ने तीसरी बार नगर पालिका की कमान संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें