सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र स्थित नपं बढ़नीचाफा के गुरु गोरक्षनाथ वार्ड में भाजपा की ओर से रविवार की रात खटिया-बतकही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर फिर सरकार बनाने की अपील की।
पूर्व विधायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुरानी परंपराओं की याद ताजा होती है और समाज में प्रेम व सद्भावना बढ़ती है। कहा कि जो कार्य 70 वर्षों में नही हुआ था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में पूर्ण हुआ है। विभिन्न सरकारी योजना का लाभ सबको बिना भेदभाव के मिल रहा है और हर योजना में पूरी तरह से पारदर्शिता देखने को मिल रही है। मोदी सरकार आने के बाद पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और देश में विकास की नई मिसाल कायम हो रही है। इस दौरान लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, धर्मराज वर्मा, राजकुमार चौधरी, विनय पाठक, राहुल देव, प्रमोद गौतम, रामपाल चौधरी, राहुल दुबे आदि समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।