सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश दो जुलाई तक बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को भेजे पत्र में यह जानकारी दी है। कक्षा एक से आठ तक संचालित परिषदीय विद्यालयों को पूर्व में 26 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत बंद होना निश्चित था, जिसकी तिथि बढ़ा दी गई है। अब तीन जुलाई को परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय खुलेंगे। संवाद