फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड बढ़ा रही खांसी, हो रहा पैरालिसिस अटैक

विज्ञापन
जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड के बाहर फर्श पर बैठे ठंड से ठिठुर रहे तीमारदार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
ठंड बढ़ा रही खांसी, हो रहा पैरालिसिस अटैक
विज्ञापन

-सामान्य दिनों की अपेक्षा सर्दी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी
-ठंड लगते ही बिगड़ रही तबीयत, लापरवाही से बढ़ रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अस्पतालों में सामान्य दिनों की अपेक्षा सर्दी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्द मौसम में टोपी, मफलर न लगाने वाले लोग जुकाम और बुखार के साथ ही खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। इतना ही नहीं, मौसम की वजह से लोगों को पैरालिसिस का अटैक भी पड़ रहा है। इलाज में लापरवाही होने में हालत गंभीर हो रही है। हालांकि अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में कमी आई है।
संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 510 मरीज पहुंचे थे। सामान्य दिनों में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 1500 से अधिक होती थी। करीब 1200 नए पर्चे बनते थे। 300-400 मरीज पुराने पर्चे पर डॉक्टर के पास पहुंच रहे थे। डॉक्टरों कहना है कि सर्दी को सेहत का सीजन कहा जाता है। इसमें सर्दी जनित बीमारियों का ही प्रकोप रहता है। खानपान की वजह से अन्य बीमारियां दब जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि चूंकि 15 दिनों से धूप नहीं निकल रही है। गलन से लोग ठिठुर रहे हैं। इस वजह से सर्दी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। थोड़ी भी लापरवाही से जुकाम और खांसी हो रही है। लोगों की मांसपेशियों में दर्द और सूजन भी हो रहा है। ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ने से पैरालिसिस के मरीज बढ़े हैं। रोजाना दो तीन मरीज हार्ट अटैक के आ रहे हैं। पुराने मरीजों की तकलीफ बढ़ जा रही है। ठंड के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें