फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज

Mon, 06 Apr 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी और गले में खराश, जुकाम, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 248 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य, पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार और पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एससी शर्मा ने मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दीं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी सोहना, तरहर व बिजौरा में औचक निरीक्षण कर निर्देशित किया कि सूची के अनुसार सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें