फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध की मौत, बुटवल प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध की मौत, बुटवल प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा स्थित नेपाल के बुटवल निवासी एक युवक की कोरोना वायरस के लक्षणों होने के दौरान रविवार को मौत हो गई। युवक की मौत से बुटवल प्रशासन हरकत में आ गया है। बुटवल कस्बे के सैना मैना वार्ड निवासी 35 वर्षीय 19 मार्च को यूएई से घर लौटा था। घर आने के बाद बुखार पीड़ित हो गया था। कई दिन तक घरेलू इलाज कराया लेकिन तबीयत नहीं सुधरी। 27 मार्च को उसे लुंबिनी राजकीय अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था। जांच के बाद उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रविवार सुबह उसके गले से लार और नेजल जेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने से पहले ही रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई। लुंबिनी राजकीय अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजेंद्र खनाल ने बताया कि जब तक रिपोर्ट नही आ जाती तब तक कह पाना मुश्किल है कि मौत का कारण क्या है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुदर्शन थापा ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को क्वारंटीन में रखा जा रहा है। एहतियात के तौर पर नेपाल सरकार ने लॉकडाउन का समय एक सप्ताह बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें