जोगिया की ग्रामसभा नकाही में ग्रामीण के लोगों ने गांव के बाहर बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गांव के बाहर लगाई बैरिकेडिंग
पकड़ी। कोरोना आपदा में सुरक्षा के प्रयासों के साथ ही ग्रामीण भी सतर्कता बरत रहे हैं। जोगिया ब्लॉक की ग्रामसभा नकाही के टोला इमिलडीह में ग्रामीणों ने गांव के बाहर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर गांव में अजनबियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही बैरियर पर बोर्ड लगा रखा दिया है कि जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे उन पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इस गांव में महिलाओं से लेकर बुजुर्ग एवं बच्चे भी सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। गांव के मतन निषाद, सुभावती, गरजू और राजकुमार निषाद का कहना है कि हम लोग खुद लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे और दूसरों से भी कराएंगे।