फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वच्छता मिशन को सफल बनाने में करें सहयोग

Sat, 08 Jun 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लोटन। लोटन ब्लॉक परिसर में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में कार्यशाला प्रदर्शनी आयोजित हुई। बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के जागरूकता टीमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जागरूकता अभियान में सभी सहयोग करें।
बीडीओ ने स्वच्छ जल पीने के महत्व व दूषित जल से होने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा की गांवों में ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान, जल प्रबंधन समिति सहित सभी को भागीदारी करके स्वच्छता मिशन सफल बनाना है। उन्होंने बताया टीम हर गांव में जरूर पहुंचेगी। ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। साथ ही पीने वाले पानी की जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांवों में खराब पड़े नलों को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट कार्यालय में जरूर दें, ताकि उसे समय रहते दुरुस्त किया जा सके। इस दौरान जिला समन्वयक तरुण त्रिपाठी, सुपरवाइजर सरस्वती देवी, राणा प्रताप सिंह, आशीष दुबे, गोलू दुबे, प्रेम बर्नवाल, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें