फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रसोइयों ने की 12 महीने मानदेय देने की मांग

Wed, 25 Sep 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। मिड-डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन ने तहसील परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की और सीएम को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शैक्षणिक कार्य से जुड़े कर्मियों को 12 महीने का वेतन दिया जाता है, वहीं हम लोगों को मात्र 10 माह का मानदेय मिलता है जोकि उचित नहीं है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को मानदेय का भुगतान अवश्य कर दिया जाए, भोजन बनाते समय होने वाली दुर्घटना का खर्च प्रदेश सरकार वहन करे, मिड-डे मील रसोईया कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए और सेवा अवधि 60 वर्ष करने व उसके बाद दस हजार रुपये पेंशन दिया जाए। इस दौरान मंत्री विजय नाथ तिवारी, केके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें