फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत : स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित जनपद भ्रमण और दीक्षांत समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, प्रवेश व निकास मार्ग, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न होने तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें