सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना से 72 घंटे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मतगणना से संबंधित किसी सूचना एवं शिकायतों को प्राप्त करने के लिए कंट्रोल रूम बना है। लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा सीट की चार जून को मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए विकास भवन स्थित सभागार में कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। जिसका टेलीफोन नंबर 05544-220006 एवं हेल्पलाइन नंबर 1950 है। इस कंट्रोल रूम पर मतगणना से संबंधित कोई भी सूचना, शिकायत उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी तरह की जानकारी ली जा सकती है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम बीएस यादव ने दी है। संवाद