भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव के प्रधान के भाई ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निजी जमीन पर प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर लेकर प्रधान के भाई ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
भरवठिया मुस्तहकम निवासी फुरकान ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि जिसपर ठेकेदार के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण किया जा रहा है वह प्रवेज अहमद के नाम दर्ज है। जबकि गांव में सरकारी भूमि उपलब्ध है। उसी भूमि पर स्कूल बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। काम को रोकने के लिए थाना, तहसील प्रशासन से कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन सिद्धार्थनगर ने स्थगन आदेश पारित किया है। इसके बाद भी अभी तक तहसील प्रशासन के द्वारा निजी जमीन पर हो रहे स्कूल के निर्माण को नहीं रोका गया।
इस सबंध में एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि किसी के निजी जमीन में अगर स्कूल का निर्माण हो रहा है, तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल का निर्माण ग्राम समाज के सरकारी भूमि या स्कूल के लिए प्रस्तावित जमीन पर ही किया जाएगा।