संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठेला ग्रांट के परिसर में बुधवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. भारद्वाज शुक्ला ने कहा कि जिस लक्ष्य को हम प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। सरलता, सहजता और सजगता जैसे गुणों को अपनाकर हम मंजिल प्राप्त कर सकते हैं। जब भी हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो सामने अनेक चुनौतियां आती हैं। निरंतर प्रयास से चुनौतियों से पार पाया जा सकता। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नजदीक आ गई है। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आज से ही पढ़ाई पर ध्यान दें। पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक भी लें। इससे पढ़ी हुई बातें याद रहेंगी।
इस दौरान प्रधानाचार्य अर्जुन, कलाम अंसारी, आरती, मधुबाला, कृष्ण मोहन दुबे, विजय शंकर, विनायक, प्रेमशंकर मौजूद रहे।