सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के बिजली उपभोक्ताओं ने रविवार को बिजली उपकेंद्र इटवा में एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति सुधारने मांग की है। इटवा कस्बे के बांसी मार्ग के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र इटवा पर दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि उनकी आपूर्ति डाक बंगला फीडर से होती है। लेकिन इधर इसी फीडर से भनवापुर फीडर को जोड़ दिया गया है। जिससे भनवापुर फीडर में फाल्ट होने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है।
इस संबंध में सहायक अभियंता विद्युत कौशल किशोर का कहना है कि भनवापुर फीडर में आये व्यवधान को ठीक करने को लेकर अल्प समय के लिए डाक बंगला फीडर से जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शीघ्र ही दोनों फीडर की आपूर्ति अलग-अलग कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में आनंद छापडिय़ा, शिव प्रसाद सोनी, मनोज सोनी, नंदलाल सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद