फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नहर पर पुल बनने से आसान होगा आवागमन : सांसद

Mon, 04 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा ने बढ़नी ब्लॉक के भावपुर उर्फ गुलरी में रविवार को राप्ती मुख्य नहर पर पुल निर्माण कार्य के का शिलान्यास किया। सिंचाई व जल संसाधन विभाग की ओर से 152.03 लाख रुपये की लागत पुल का निर्माण होगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर विकास कार्य कर रही है। राप्ती नहर पर पुल बनने से आवागमन आसान होगा। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि भावपुर उर्फ गुलरी सहित कई गांवों जाने के लिए पुल की जरूरत थी। पुल नहीं रहने के कारण खेती के समय में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस दौरान नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, कृष्णानगर नेपाल के मेयर रजत प्रताप शाह, बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें