डुमरियागज क्षेत्र के बढनीचाफा के सेहरीखासटोला मरसतवा मे सरकारी बंजर भूमि से अवैध कब्जा को ध्वस्
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के राजस्व ग्राम सेहरी खास टोला मरसतवा में प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई की। यहां पर बंजर भूमि पर कब्जा कर बनाए गए शौचालय और टीन शेड को बुधवार को नायब तहसीलदार की अगुवाई में जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बढ़नी चाफा के सेहरी खास के टोला मरसतवा में बंजर गढ़हा की भूमि पर ग्राम के ही दो लोगों ने कब्जा करके शौचालय व टीन शेड डाल दिया था। जिसकी शिकायत कुछ लोगो ने एसडीएम से की थी। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने मौके पर नायब तहसीलदार को भेज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद नायब तहसीलदार महबूब आलम के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने मौके पर पैमाइश किया और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध कब्जे को गिरवा दिया गया। संवाद