बांसी। खेसरहा के देवगह गांव में श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्रतिष्ठा एवं अनावरण 25 नवंबर को किया जाएगा। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का पूजन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल वैदिक मंत्रोचारण के बीच करेंगे। यह जानकारी संयोजक देशबंधु शुक्ला ने दी।
कार्यक्रम के संयोजक देशबंधु शुक्ल ने बताया कि देवगह गांव में ग्रामीणों के सहयोग से हनुमानजी के विशाल मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। इस दौरान 18 नवंबर से 26 नवंबर तक हनुमान प्राण प्रतिष्ठा संगीतमयी राम कथा एवं श्री विष्णुमहा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 18 नवंबर को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। संवाद