फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 14 बकाएदारों का कटा कनेक्शन, 52 हजार वसूली

Fri, 12 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। राजस्व वसूली अभियान के तहत विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ की दो टीमों ने बृहस्पतिवार को बकाया बिजली बिल को लेकर जिगना फीडर क्षेत्र के बुड्ढी गांव में 14 घरों के कनेक्शन काटा। इस दौरान 52 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। उपकेंद्र के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बकाया बिल की वसूली को लेकर चलाए गए अभियान में घरेलू कनेक्शन की जांच की गई है। शाम 5 बजे तक बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले चौदह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है, वहीं 25 उपभोक्ताओं से 52 हजार रुपये बिल की वसूली की गई। इस अभियान में कैशियर अजय त्यागी, फीडर मैनेजर विशाल शर्मा, सहायक राम केवल, शिवा, लाइनमैन बब्बू, प्रभा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें