फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूती से नगर पालिका चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : वीरेंद्र

विज्ञापन
शहर के एक लॉज में प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मजबूती से नगर पालिका चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : वीरेंद्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी की बैठक सोमवार को नगर के एक लाज में हुई। इसमें निकाय चुनाव पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को चुनाव से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ने का निर्णय लिया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर पालिका, नगर पंचायत का चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आज से ही सभी साथी अपनी-अपनी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर आम जनता को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें। कहा कि जिस दिन से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है, उसी दिन से देश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में हवा चल पड़ी है और अब देश से भाजपा सरकार की विदाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सिद्धार्थनगर की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा की अगुवाई में पकड़ी चौराहे फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, किरन शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, देवेंद्र कुमार गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें