फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई

Tue, 30 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को पार्टी का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नगर पालिका सिद्धार्थ नगर के बसडिलिया निवासी ओम प्रकाश दूबे एवं बांसी विधानसभा के नगवा के निवासी राम करन यादव ने अपने साथीयों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत से आम जनता में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। उसी का नतीजा है कि आज इतने सारे साथियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। आने वाले समय में पूरे जनपद से दूसरे दल के तमाम सम्मानित नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कुमार गुड्डू, रंजना मिश्र, सादिक अहमद, आसिफ रिज्वी, प्रमोद कुमार, शौकत अली, विंध्याचल चौधरी, राजेश शास्त्री, देवेंद्र राव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें