फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेस नेताओं ने लगाई चौपाल

Thu, 26 Oct 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित गौरव संवाद अभियान के तहत बुधवार शाम को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के रोवांपार में चौपाल लगाई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दलितों की उपेक्षा हो रही है। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार संविधान को बदलने का कुचक्र रच रही है। इसे कांग्रेस पार्टी किसी कीमत पर नहीं होने देगी। काजी सुहेल अहमद ने कहा कि देश में दलित वर्ग को समाज में बराबरी का अधिकार कांग्रेस ने दिलाया। चौपाल को पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद पांडेय, देवेंद्र कुमार गुड्डू, सुदामा प्रसाद, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, लक्ष्मी यादव आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कांग्रसियों ने दलित बस्ती में अधिकार मांगपत्र भरवाया। इस दौरान रियाज मनिहार, आसिफ रिज्वी, रितेश त्रिपाठी, मैनुद्दीन, मुकेश चौबे, होरी लाल, प्रमोद कुमार, दिवाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें