फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेस पार्टी को बताया दलितों का सच्चा हितैषी

Fri, 10 Nov 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। कांग्रेस पार्टी ने दलित गौरव संवाद अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम यूसुफजोत में चौपाल का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव दलितों की हितैषी रही है। राजनीति में आई गिरावट के चलते, दुष्प्रचार का सहारा लेकर दलित भाइयों को कांग्रेस से दूर कर दिया गया। ब्लाॅक अध्यक्ष मुकेश चौबे व अकबर अली ने कहा कि दलितों को सिर्फ कांग्रेस ही उनका हक दिला सकती है। इस दौरान वलीउल्लाह हाशमी, सहदेव, कनिकराम, मुन्नू गौतम, चंदूलाल गौतम, बब्लू गौतम, अवधराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें