सिद्धार्थनगर। कौशल विकास मिशन के तहत जेल के 54 कैदियों को शनिवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास मिशन के प्रबंधक संतोष मिश्रा ने बताया कि 54 कैदियों को फर्नीचर, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रानिक का जेल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो साल से सात साल तक सजा काट रहें युवाओं को जेल से निकलने के बाद उनको आय का एक साधन मिल सके। उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ युवा कौशल दिवस से किया जाएगा। संवाद