फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली में तेजी लाकर पूर्ण करें लक्ष्य : डीएम

Sun, 24 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। डीएम पवन अग्रवाल ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को सभी कोर्ट केस अपडेट करने और तहसीलों की मासिक रिपोर्ट समय से भेजने का निर्देश दिया। कहा कि राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें।
विज्ञापन

कहा कि वरासत कार्यों में प्रगति लाकर पूर्ण कराए। विभिन्न विभागों की प्रगति ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि तहसील समाधान दिवस तथा जनसुनवाई में आने वाले प्रार्थना-पत्रों को आईजीआरएस पर अपलोड करें तथा शिकायतों का सही एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। हैसियत, जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र के प्रकरण लंबित न रहे उनका तत्काल निस्तारण कराये। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र, आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, एसओसी मेघवरण, ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इंदुबाला सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र श्रीवास्तव, उमाकांत मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें