फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओपीडी कर्मियों की शिकायत की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी कर्मियों के आरोप लगाने पर आउट सोर्स एजेंसी के अधिकारी बलवंत सिंह के खिलाफ जांच कमेटी बना दी गई है। ओपीडी कर्मियों ने शिकायत की है कि आउट सोर्स अधिकारी उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। इसके पहले पैथोलॉजी कर्मियों की शिकायत पर भी आउटसोर्स अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि आउटसोर्स अधिकारी बलवंत सिंह के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आउट सोर्स अधिकारी का पक्ष सुना जाएगा, जाे भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें