फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम से फर्जी भुगतान की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से फर्जी भुगतान की शिकायत की
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बेंवा मुस्तहकम का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। एसडीएम डुमरियागंज ने सोमवार को ग्राम बेंवा मुस्तहकम में बाढ़ की समस्या का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा में कार्य नहीं दिए जाने, फर्जी भुगतान और घटिया कार्य किए जाने की शिकायत की। एसडीएम त्रिभुवन ने ग्रामीणों को बाढ़ की समस्या निदान करने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण मेवालाल, छेदी गौतम, प्रदीप तिवारी, संतोष कुमार, अनिल कुमार, रामप्रसाद, सत्यनारायन, रामतेज, आलमीन, चिन्नी आदि ने गांव में घटिया निर्माण कार्य कराने और बिना कार्य किए फर्जी भुगतान की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप था कि हम लोगों को मनरेगा से न तो कार्य ही दिया जा रहा है और ना ही किए गए काम का भुगतान दिया जा रहा है। बल्कि जो मनरेगा में कार्य नहीं किए हैं उनको फर्जी भुगतान किया जा रहा है। एसडीएम त्रिभुवन ने आश्वासन दिया कि सभी कार्यों की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें