बिस्कोहर। विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत काण्दभारी टोला निजामाबाद के कोटेदार के विरुद्ध गांव के कई लोग लामबंद हो गए हैं। इन लोगों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रति यूनिट पर राशन कम देने व समय पर राशन न बांटने का आरोप कोटेदार पर लगाया है। शिकायत करने वालों में हरि शंकर, चिनकन, बाबूलाल, नंदलाल आदि शामिल थे। संवाद