फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी के विधायक जयप्रताप सिंह ने की वोटर लिस्ट में फर्जी नाम होने की शिकायत

Mon, 07 Aug 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में बेलवालगुनही गांव के वोटर लिस्ट में फर्जी वोटरों का नाम हटाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसके बाद वोटर लिस्ट का सत्यापन किया गया। एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। एसडीएम ने गांव के एक-एक परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर जानकारी लिया। वोटर लिस्ट में 27 अन्य गांव के लगभग 604 लोगों का नाम चिन्हित किया गया। सत्यापन के दौरान लगभग 200 मृतकों का नाम तथा लगभग 200 वोटरों का डबल नाम लिस्ट में अंकित पाया गया।
विज्ञापन

विधायक बांसी जयप्रताप सिंह ने बेलवालगुनही में ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में कई नाम दूसरे जनपद एवं अन्य ग्राम सभा के पाए जाने से संबंधित शिकायत जिलाधिकारी से पूर्व में किया गया था। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी चन्द्रभान उपाध्याय, लेखपाल सुनील पटेल, श्रवन, विवेक राय, शिवेन्द्र धर द्विवेदी, शेखर आजाद, प्रधान तुफैल अहमद, साबिर खान आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार का कहना है कि संबंधित ग्राम पंचायतों के लेखपाल व बीएलओ की संयुक्त टीम इस पर काम करेंगे। किसी भी वोटर का नाम नियमानुसार दो जगहों पर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें