सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ सीएचसी के अंतर्गत आयुष्मान भारत केंद्र गौरा बाजार ताला लटकता देखकर घर लौट जाते हैं। मरीजों का आरोप है कि सीएचओ की मौजूदगी नहीं होने के कारण इलाज में बाधा उत्पन्न होती है। कुछ मरीज निजी अस्पताल पर जाकर मजबूरी में ओपीडी करा लेते हैं।
ग्रामीणों शिकायत के बाद विभाग की ओर से जांच हुई थी तो सीएचओ के नियमित ड्यूटी नहीं करने की बात सामने आई थी। क्षेत्र के उमेश, सोनू, इजहार, रमपत, गोली, राम चंद्र मौर्य, राम करण सोमवार को केंद्र पर ओपीडी के लिए पहुंचे तो केंद्र बंद था। उन्होंने कहा कि हम लोग बीपी, सुगर, सामान्य बुखार की जांच के लिए केंद्र आए थे। केंद्र पर ताला लटकता देखकर घर वापस चले आए। अब जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा जिला अस्पताल 15 किलोमीटर है। जाने आने में समय व जेब पर भी अधिक बोझ पड़ेगा। इस संबध शोहरतगढ़ सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आरजी सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत केंद्र गौरा बाजार पर तैनात सीएचओ ने मुख्य चिकित्सकाधिकारी व सीएचसी कार्यालय पर केंद्र पर कार्य न करने का पत्र दिया है। केंद्र को संचालित करने के लिए नए सीएचओ को तैनाती की जाएगी।