फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौपाल में आई आवास और पेंशन न मिलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाक के रूमनदेई व गड़रखा में चौपाल में व्यक्तिगत शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड की समस्याएं अधिक आईं। चौपाल में मौजूद विधायक विधायक विनय वर्मा व एसडीएम प्रदीप यादव ने बीडीओ से शीघ्र निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय रूमनदेई में तैनात रसोईया कर्मचारी शुभावती,अकालमती व श्यामली ने शिकायत की कि पिछले साल तीन माह से मानदेय नहीं मिला है, इस सत्र में भी केवल 1500 रुपए ही मिला है। जिसपर विधायक ने बीईओ रामू प्रसाद को समस्या के समाधान का निर्देश दिया। रामकुमार, दशरथ, सरस्वती, सहाऊ, सखन, गोवर्धन, प्रकाश, रामकुमार, तौलेश्वर ने आवास न मिलने की शिकायत की। इसके अलावा कमला देवी, घनश्याम ज्ञानमती और अवतारी ने विधवा पेंशन रुकने की शिकायत की।
इस दौरान बीडीओ धनंजय सिंह, एसडीआई रामू प्रसाद, एमओआईसी डाॅ. अविनाश यादव, ग्राम प्रधान अब्दुल करीम व रविन्द्र शर्मा, चुल्हई, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीराम निषाद, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें