फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडी समिति ने 129 अग्नि पीड़ितो को दिया मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। पिछले माह आग लगने से किसानों के फसल जल कर राख हो गये थे, जिससे उनका बहुत नुकसान हो गया था। शासन के निर्देश पर सोमवार को मंडी समिति सचिव राम जी यादव ने सेमरा, रमवापुर, बेलगड़ा, सेमरिहवा, पल्टादेवी आदि दर्जनों क्षेत्र के पीड़ित किसानों को आठ लाख साठ हजार रुपये का चेक वितरण किया। मंडी सचिव ने सेमरा निवासी दीनानाथ पांडेय व कुल देवी नाथ पांडेय को 50-50 हजार रुपये का चेक उनके आवास पर जाकर दिया। सचिव ने कहा कि जिन किसानों का फसल आग से जल गया था, तहसील प्रशासन की आख्या के आधार पर मुख्यमंत्री अग्नि पीड़ित सहायता कोष के माध्यम से किसानों में अहेतुक सहायता राशि दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें